Post Office Recurring Deposit (RD) Scheme: दोस्तों, गरीब और अमीर सभी लोगों के लिए पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit योजना एक बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है। चाहे आप छोटे गाँव में रहते हों या किसी बढ़े शहर में, हर व्यक्ति इसमें आसानी से पैसा जमा कर सकता है। और इस योजना का लाभ ले सकता हैं।
इस योजना में आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी राशि जमा करते हैं, और कुछ समय के साथ यह छोटी बचत बड़ी रकम में बदल जाती है। यह योजना सीधे सरकार द्वारा संचालित की जाती है, जिससे सबसे बड़ी बात यह है कि आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और कभी डूबता नहीं है। इस योजना के तहत जमा की गई राशि 5 साल पूरे होने पर बेहतरीन ब्याज के साथ आपको वापस मिलती है।
Recurring Deposit योजना क्या हैं?
यह पोस्ट ऑफिस की RD योजना एक सबसे बड़ा आसान तरीका है अपनी छोटी-छोटी बचत को बड़े पैसे में बदलने का। इसमें आप हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। यह राशि पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित रहती है और समय के साथ इस पर आपका ब्याज भी जुड़ता है। जैसे-जैसे साल गुजरते हैं, आपकी जमा की गई राशि बढ़ती जाती है। 5 साल पूरे होने पर आपकी छोटी-छोटी बचत एक बड़ी रकम में बदल जाती है।
यह योजना उन लोगों के लिए सबसे सही योजना है जिनकी आमदनी सीमित है, लेकिन जो बचत करने की सोच रहे हैं, इसे अपनी आदत बनाना चाहते हैं और भविष्य में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं।
₹500 से ₹5000 निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
यह जानकारी 5 वर्षों की अवधि और 6.7% वार्षिक ब्याज दर के आधार पर दी गई है।
मासिक जमा (₹) | कुल जमा राशि (₹) | अर्जित ब्याज (₹) | परिपक्वता राशि (₹) |
---|---|---|---|
500 | 30,000.00 | 5,682.91 | 35,682.91 |
800 | 48,000.00 | 9,092.66 | 57,092.66 |
1,500 | 90,000.00 | 17,048.74 | 107,048.74 |
2,000 | 120,000.00 | 22,731.66 | 142,731.66 |
3,000 | 180,000.00 | 34,097.49 | 214,097.49 |
5,000 | 300,000.00 | 56,829.14 | 356,829.14 |
कितने साल की हैं योजना
RD योजना के तहत खोला गया खाता कुल 60 महीने यानी की पूरे 5 वर्षों के लिए होता है। इसमें आपको हर महीने नियमित रूप से राशि जमा करनी होती है। योजना की अवधि पूरी होने पर, आपके जमा किए गए पैसे पर आकर्षक ब्याज भी मिलता है।